আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब कोविड-19 की जांच प्रारंभ

Published on: August 12, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब कोविड-19 की जांच लैब द्वारा प्रारम्भ हो गई है. वर्तमान में यहां प्रतिदिन 60-70 मरीजों की कोविड जांच की जा रही है. क्षेत्र के ग्रामों एवं शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अब स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कोविड जांच प्रारम्भ करवा दी है. इस सुविधा से कोरोना संक्रमण फैलने में निश्चित कमी आएगी. ज्ञात हो कि पूर्व में संदिग्ध मरीजो के स्वाब सेम्पल एम्स रायपुर भेजे जाते थे. जिसकी रिपोर्ट आने में दो दिन से सप्ताह भर तक का समय लग जाता था जिससे संदिग्ध रिपोर्ट आने तक पॉजिटिव मरीज इधर-उधर घूमते रहते थे.

http://1.46 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

लिहाजा इस एक मरीज से उनसे सम्पर्कित लोगों में भी संक्रमण हो रहा था पर अब संदिग्ध मरीजों का स्वाब टेस्ट स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ही हो रहा है. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ टी अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय स्तर पर अब सभी संदिग्ध मरीजों का स्वाब टेस्ट रिपोर्ट चंद घण्टो में ही मिल जाती है जिससे संक्रमित मरीज को जिला कोविड अस्पताल में तत्काल भर्ती करवाया जा रहा है. शासन के इस कदम से संक्रमित ज्यादा लोगों से नहीं मिल पाते जिससे निश्चित संक्रमण में कमी आएगी. दूसरी ओर विगत 10 दिनी से एम्स एवं अन्य लैब में गए स्थानीय संक्रमितों के सम्पर्कित लोगों की स्वाब टेस्ट रिपोर्ट नहीं आने से ये परिवार अभी भी तनाव में क्वारंटाइन हैं. इन परिवारों ने उनकी जांच रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है.

http://IPL से पहले RR को बड़ा झटका, फील्डिंग कोच कोरोना पॉजिटिव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now