আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मां पार्वती के किरदार में डांस कर रहा था कलाकार, हार्ट अटैक से मौत

Published on: September 8, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गणेश पूजा के एक कार्यक्रम में एक 20 साल का कलाकार डांस कर रहा था. इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वो बेहोश होकर मंच पर गिर गए और उनकी मौत हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू कश्मीर के बिश्नेह तहसील के गांव कोठे सैनिया जागरण का आयोजन किया गया था. इस दौरान कलाकार देवी देवताओं के रोल में डांस कर रहे थे.

https://VIDEO : गुरमीत के साथ प्रेग्नेंट देबिना का डांस देख हो जाएंगे हैरान

इसी दौरान मंच पर शिव पार्वती की लीला का मंचन किया गया, जिसमें मां पार्वती के रोल में जम्मू के सतवारी निवासी 20 वर्षीय कलाकार योगेश गुप्ता शिव स्तुति पर डांस कर रहे थे. नाचते-नाचते ही योगेश गुप्ता गिर पड़े. थोड़ी देर तक कोई समझ नहीं पाया. फिर भगवान शिव बना कलाकार उसके पास पहुंचा और उसने योगेश को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह उठ नहीं पाया. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि योगेश को हार्ट अटैक आया था और उसकी मौत हो गई.

https://लड़की के कान में घुस गया सांप, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now