नई दिल्ली. गुरमीत चौधरी ने अपनी प्रेग्नेंट वाइफ देबिना बनर्जी के साथ डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को चौंका दिया है. इस वीडियो में व्हाइट कलर की टीशर्ट और व्हाइट कलर के ट्राउजर के साथ गॉगल्स लगाए गुरमीत का डैशिंग अंदाज देखते ही बन रहा है. वहीं वनपीस ढीले ढाले आउटफिट में देबिना भी कम गॉर्जियस नहीं दिख रहीं. दोनों कपल म्यूजिक बीट पर जमकर डांस स्टेप्स करता दिख रहा है.
https://150 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, कीमत आपके बजट में
गुरमीत चौधरी अपने इस वीडियो में जिस अंदाज में देबिना के साथ ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे हैं, उसे देख फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं. अपने इस वीडियो को शेयर कर गुरमीत ने कैप्शन में लिखा- इहम दोनों साथ में हमेशा मैजिक क्रिएट करते है. बता दें कि गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने साल 2011 में शादी की थी. हाल ही में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने हैं. गुरमीत और देबिना ने बेटी के जन्म के 4 महीने बाद ही बताया था कि देबिना फिर से प्रेग्नेंट हैं.
https://लड़की के कान में घुस गया सांप, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल










