नई दिल्ली. एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर हर किसी का हालत खराब कर रहा है, जिसमें एक लड़की के कान में घुसा सांप मुंह फाड़े नजर आ रहा है. वीडियो में दर्द से तड़पती इस लड़की की आवाज को सुनकर आप भी डर के मारे सहम जाएंगे. यह वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक छोटा सा सांप लड़की के कान में घुस जाता है. इस बीच जैसे ही लड़की को अजीब सी हलचल महसूस होती है, वो तुरंत घबराते हुए बिना समय गवाए दौड़ी-दौड़ी इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंचती है.
https://चरित्र शंका पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
वीडियो में लड़की कान में दिख रहा सांप काफी खतरनाक दिखाई पड़ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे डॉक्टर लड़की को बैठाकर उसके कान से धीरे-धीरे सांप को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है. इस दौरान डॉक्टर अपने हाथ में ग्लव्स पहने हुए है और छोटी सी चिमटी से सांप को बाहर निकालने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. वीडियो में लड़की के कान में पीले रंग का यह सांप मुंह फाड़े दिखाई पड़ रहा है, जिस पर धारियां बनी हुई है. हालांकि, यह वीडियो कहां का है इस बात की पुष्टि नहीं की गई है.
https://ऐश्वर्या राय की ‘पोन्नियिन सेलवन’ का ट्रेलर रिलीज, बाहुबाली को भी भूल जाएंगे आप









