আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महाराष्ट्र पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कल शाम 5 बजे तक कराएं फ्लोर टेस्ट

Published on: November 26, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के सियासी ड्रामा पर उच्चतम न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए बुधवार शाम 5 बजे तक सदन में फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है. नवनियुक्त सरकार के पास सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए लगभग 30 घंटे का समय है. अदालत ने प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने का भी आदेश दिया है. प्रोटेम स्पीकर सभी विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. इसके तुरंत बाद प्रोटेम स्पीकर बहुमत परीक्षण कराएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा है कि पूरी प्रकिया का लाइव प्रसारण होगा साथ ही गुप्त मतदान नहीं होगा. अदालत ने कहा कि संवैधानिक मुद्दों को छूने, लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखने और संविधान को कायम रखने की जरूरत है.

http://खलिहान में फसल की रखवाली कर रहे थे दो किसान, हाथी ने मार डाला

30 मिनट में ही बहुमत साबित कर सकते हैं : संजय

नई दिल्ली. 27 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर कराने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, सच जीत गया. अदालत ने हमें 30 घंटे दिए हैं लेकिन हम तो 30 मिनट में ही बहुमत साबित कर सकते हैं. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संजय राउत ने दो ट्वीट किए जिसमें एक ट्वीट में उन्होंने कहा सत्यमेव जयते. जबकि दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं हो सकता है.

http://1850 रुपए क्विंटल में होगी धान खरीदी, अंतर की राशि देने कमेटी गठित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now