रायपुर. विधानसभा में आज धान खरीदी पर स्थगन प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया है कि केंद्र की तय एमएसपी यानी 1850 रुपए प्रति क्विंटल की दर से ही धान की खरीदी की जाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमने किसानों को 2500 रुपए समर्थन मूल्य पर ही धान खरीदी करने का वादा किया है, इसे पूरा किया जाएगा, लेकिन केंद्र के नीतिगत फैसले में आ रही अड़चनों को देखते हुए अंतर की राशि कैसे किसानों को दी जाएगी, इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जा रहा है. इस कमेटी में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह, सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल शामिल किए गए हैं.
http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारी हुए पदोन्नत
मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि विरोध केंद्र सरकार का नहीं केंद्र सरकार के सिस्टम का है, जिस केंद्र सरकार ने 2 सालों तक नियम को शिथिल किया अभी उस नियम को शिथिल क्यों नहीं किया जा रहा है, क्या केवल सरकार बदलने से छत्तीसगढ़ के किसानों को सजा मिलेगी, हम केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान से दो बार मुलाकात कर चुके हैं. प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा. राष्ट्रपति से भी मिलने का समय मांगा. केंद्रीय खाद्य मंत्री ने हमारी मांगों का समर्थन किया लेकिन कहा कि निर्णय पीएमओ से होगा.
http://राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची







