रायपुर. राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों को पदोन्नत कर नवीन पदस्थापना की है. पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में श्रीमती संगीता पी. सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग, प्रसन्ना आर. सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, अन्बलगन पी. सचिव खनिज साधन विभाग, अतिरिक्त प्रभार सचिव पर्यटन विभाग, अलरमेलमंगई डी. सचिव सह संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अतिरिक्त प्रभार सचिव उच्च शिक्षा विभाग, उमेश कुमार अग्रवाल सचिव गृह विभाग, धनंजय देवांगन सचिव सहकारिता विभाग तथा पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, डॉ. संजय कुमार अलंग कलेक्टर बिलासपुर, छत्तर सिंह डेहरे अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, राजस्व मंडल बिलासपुर, सचिव लोक सेवा आयोग, जिनेविवा किंडो अपर आयुक्त सरगुजा.
http://राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची
राज्य शासन द्वारा उपरोक्त अधिकारियांरों को सेवा के अधिसमय वेतनमान मेट्रिक्स लेवल 14 में इस शर्त के साथ पदोन्नत किया है कि वे मीड केरियर ट्रेनिंग (फेस-4) के आगामी सत्रों में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अन्य आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमित कटारिया वर्तमान में भारत सरकार में उप सचिव शहरी विकास मंत्रालय के अधीन केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ है. कटारिया को अधिसमय वेतनमान में मेट्रिक्स लेवल 14 में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान किया गया है.
http://नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू








