महासमुंद. सिरपुर इलाके में हाथी ने दो किसानों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. गांव के बीच खलिहान में इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है. बताया गया है कि बांसकुड़ा-2 गांव के दो किसान फसल की रखवाली के लिए खलिहान में सो रहे थे. धान फसल खाने पहुंचे हाथी ने दोनों किसानों को बुरी तरह से कुचल डाला. घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की बताई गई है. महासमुंद के वन मंडलाधिकारी मयंक पांडे ने इस घटना की पुष्टि की है. मरने वालों की पहचान बिसौहा गोंड (38) और गोविंद पटेल (28) के रूप में हुई है.
http://समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिए जाने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी
फांसी पर लटकी मिली छात्र की लाश
महासमुंद. सिनोधा निवासी कक्षा दसवीं के छात्र मो. शोएब अख्तर (16) की रविवार को पटेवा बांधा के पास पेड़ पर फांसी पर लटकी लाश मिली. शोएब 22 नवंबर की सुबह 9 बजे हाईस्कूल पटेवा जाने के लिए घर से निकला था. पुलिस ने बताया कि शाम तक शोएब घर नहीं पहुंचा तो उनके परिजन तलाश कर रहे थे. रविवार अपरान्ह डायल 112 को कुछ लोगों ने शव पेड़ पर लटके होने की जानकारी दी. पुलिस के अनुसार लाश दो दिन पुरानी है.
http://1850 रुपए क्विंटल में होगी धान खरीदी, अंतर की राशि देने कमेटी गठित







