আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गणतंत्र दिवस हिंसा की जांच में सुप्रीम कोर्ट का दखल से इनकार

Published on: February 3, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा की जांच को लेकर दायर की गई याचिका को सुनने से इनकार कर दिया है. दिल्ली हिंसा में जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि सरकार मामले को देख रही है. इस बारे में सरकार को ज्ञापन दीजिए. चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने इन याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए कहा कि सरकार मामले को देख रही है और कानून अपना काम करेगा.

http://इस भारतीय तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया सन्यास

हमने पीएम का भी बयान देखा है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. कानून अपना काम करेगा. हम दखल नहीं देना चाहते. आप सरकार से अपील करें. बता दें कि वकील विशाल तिवारी ने दिल्ली में हिंसा मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय आयोग बनाने की मांग की थी. उनका कहना था कि इस आयोग की अगुआई सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज करें. इनके अलावा इसमें दो रिटायर जज हाईकोर्ट के होने चाहिए. यह आयोग सबूतों को जुटाए और तय समय में सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट पेश करे. उनकी याचिका में हिंसा और राष्ट्रध्वज के अपमान के जिम्मेदार व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी की गई थी.

http://चाणक्य नीति : अगर स्वभाव में हैं ये चीजें तो निश्चित होगी आपकी बर्बादी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now