আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इस भारतीय तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया सन्यास

Published on: February 3, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. डिंडा ने भारत की ओर से 13 वनडे और 9 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं. वनडे में डिंडा के नाम 12 जबकि टी20 में 17 विकेट दर्ज हैं.36 साल के डिंडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं आज क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषण करता हूं. मैंने बीसीसीआई (BCCI) और जीसीए को मेल भेज दिया है. भारत के लिए खेलना सबका सपना होता है. मैंने बंगाल की तरफ से खेला और मुझे भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. मैं बीसीसीआई को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे भारत के लिए खेलने का मौका दिया.

http://चाणक्य नीति : अगर स्वभाव में हैं ये चीजें तो निश्चित होगी आपकी बर्बादी

बता दें कि साल 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे इंटरनैशनल में डेब्यू करने वाले दाएं हाथ के मिडियम पेसर डिंडा ने 116 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 420 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 26 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए. डिंडा ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में कदम रखा था. डिंडा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पुणे वॉरियर्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का प्रतिनिधित्व किया. इस तेज गेंदबाज ने 78 आईपीएल मैचों में 22.20 के स्ट्राइक रेट से 68 विकेट चटकाए

http://छात्रा ने लिखा पत्र- मोबाइल के बिना पढ़ाई में हो रही दिक्कत, कलेक्टर ने घर भिजवाया नया मोबाइल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now