नई दिल्ली. टी20 कप्तान लसिथ मलिंगा, पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यू और तिषारा परेरा ने सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान के आगामी दौरे से हटने का फैसला किया है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि शुरुआती टीम में शामिल खिलाड़ियों को 27 सितंबर से शुरू हो रही 6 मैचों की सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी गई और 10 खिलाड़ियों ने इससे हटने का फैसला किया है.
http://प्रियंका बोलीं- मंदी की गहरी खाई में गिरी अर्थव्यवस्था, कब आंखें खोलेगी सरकार
10 खिलाड़ी में निरोशन डिकवेला, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, थिसारा परेरा, अकिला धनंजय, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, सुरंगा लकमल, दिनेश चंडीमल, डिमुथ करुणारत्ने शामिल हैं. श्रीलंका के खेल मंत्री हेरिन फर्नांडो ने कहा कि अधिकतर खिलाड़ियों के परिवारों ने सुरक्षा स्थिति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि टीम के अधिकारी खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और पाकिस्तान दौरे के लिए उन्हें समझाएंगे कि उन्हें वहां पर पूरी सुरक्षा दी जाएगी. बता दें कि साल 2009 में पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम की बस पर लाहौर में आतंकियों ने हमला कर दिया था, उस वक्त आतंकियों की गोलीबारी में कई श्रीलंकाई खिलाड़ी बुरी तरह घायल हो गए थे. उसके बाद से कोई भी देश पाकिस्तान में क्रिकेट दौरा करने से मना करता रहा है.
http://‘साहो’ के इस गाने पर थिरकती नजर आईं मोहन सिस्टर्स, देखिए VIDEO
Sri Lanka Cricket: 10 Lankan cricket players have pulled out from the team's tour to Pakistan over 'security situation'. The team is scheduled to play 3 ODIs and 3 T20i matches, starting from 27th September to 9th October, 2019. pic.twitter.com/UHJccS7hLW
— ANI (@ANI) September 9, 2019











