আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘साहो’ के इस गाने पर थिरकती नजर आईं मोहन सिस्टर्स, देखिए VIDEO

Published on: September 9, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. इंटरनेट पर इन दिनों काफी कुछ वायरल हो रहा है और अब वायरल होते वीडियो में शामिल हुआ है सिंगर नीति मोहन का डांस. सिंगर नेहा कक्कड़ तो अपने डांसिंग मूव्ज को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर आती हैं, और अब सिंगर नीति ने भी कुछ ऐसा ही किया. मोहन सिस्टर्स प्रभास और श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘साहो’ के गाने ‘बैड बॉय’ पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं. मोहन सिस्टर्स की बात करें तो शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन तो काफी अच्छी डांसर हैं ही लेकिन नीति ने डांस के बजाए म्यूजिक में अपना हुनर आजमाया. ऐसे में नीति का यह डांसिंग अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. नीति मोहन ने अपना यह डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं यह बहुत दिल से कहना चाहती थी.

http://VIDEO : ‘बागी’ का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन के बीच दिखी खेसारीलाल-काजल की केमिस्ट्री

अपनी बहने के साथ परफॉर्म कर पाना किसी दुआ से कम नहीं है. तुम दोनों को ढेर सारा प्यार.’ बता दें कि मोहन सिस्टर्स इससे पहले भी एक गाने ‘कान्हा रे’ में साथ डांस करती करती हुई नजर आ चुकी हैं. इसे भी बेहद पसंद किया गया था जबकि यह नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. शक्ति, मुक्ति और नीति मोहन तीनों बहने हैं और इंडस्ट्री में अपने दम पर इन तीनों ही बहनों ने नया मुकाम बनाया है. दरअसल, जब से सोशल मीडिया का ट्रेंड आया है, तब से लोगों में जागरूकता बढ़ती जा रही है. हर कोई अपनी एक से बढ़कर एक शानदार वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड कर रहा है. अपलोड हुई इन वीडियो में कुछ तो इतनी ज्यादा वायरल हो जाती हैं कि दर्शक उसको देख-देखकर खूब शेयर कर देते हैं.

http://कपड़ों से झलकती है आपकी पर्सनैलिटी, ऐसे चुनिए ड्रेस

देखिए VIDEO-

जुड़िए हमसे….

https://www.facebook.com

https://cgjanadesh.com

https://cgjanadesh.com/category

8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now