আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सिराज ने भारत लौटने से किया इनकार, पिता के निधन के बाद BCCI ने दिया था विकल्प

Published on: November 21, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में मौजूद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पिता के निधन के बाद देश लौटने से इनकार कर दिया है. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि बोर्ड ने उन्हें देश लौटने का विकल्प दिया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया है. बता दें कि शुक्रवार को उनके पिता मोहम्मद गाउस ने आखिरी सांस ली. सिराज के पिता पिछले कुछ वक्त से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे. सिराज के पिता की मौत के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने इस तेज गेंदबाज के साथ हमदर्दी जताई है. बीसीसीआई ने सिराज को ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटने की पेशकश की लेकिन इस तेज गेंदबाज ने टीम के साथ बने रहने का फैसला किया है.

http://KTM 250 Adventure बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कीमत



बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने शनिवार को एक प्रेस रिलीज जारी की, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बोर्ड ने मोहम्मद सिराज से बातचीत की है. बीसीसीआई ने सिराज को भारत लौटने का विकल्प दिया लेकिन इस तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के साथ बने रहने का फैसला किया. मोहम्मद सिराज के इस फैसले का बीसीसीआई ने सम्मान किया और मुश्किल वक्त में उन्हें सांत्वना दी. बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने त्रासदी की इस घड़ी में जीवटता और मजबूत मानसिकता दिखाने के लिए हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज की सराहना की. उन्होंने ट्वीट कर कहा- मोहम्मद सिराज को इस परिस्थिति का सामना करने के लिए मजबूती मिले. मैं इस दौरे पर उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं. जबरदस्त जीवटता.

http://कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ था गांजा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now