আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

KTM 250 Adventure बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: November 21, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. ग्लोबल डेब्यू के एक साल बाद KTM ने अपनी 250 Adventure बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.48 लाख रुपए है. केटीएम 250 ऐडवेंचर बाइक, केटीएम 390 ऐडवेंचर से 56,000 रुपए सस्ती है. डीलरशिप्स में KTM 250 Adventure की बुकिंग पिछले महीने ही शुरू हो गई थी. अगले कुछ दिनों में KTM 250 Adventure बाइक की डिलीवरी शुरू हो जाएगी. केटीएम 250 ऐडवेंचर और 390 ऐडवेंचर रेंज में एक जैसे साइकल पार्ट्स हैं. बाइक में 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक है और यह 400 किलोमीटर की रेंज का वायदा करती है.

http://मौनी रॉय के बोल्ड फोटोशूट ने मचाया हंगामा, देखिए तस्वीरें



बाइक में GPS ब्रैकेट्स, रेडिएटर प्रोटेक्शन ग्रिल, क्रैश बंग्स, हेडलैंप प्रोटेक्शन और हैंडलबार पैड्स दिए गए हैं. केटीएम 250 Adventure में 248cc का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो कि 9000 rpm पर 29.5 bhp का पावर और 7,500 rpm पर 24Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. अगर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस की बात करें तो KTM 250 Adventure में 320mm डिस्क अपफ्रंट और रियर में 230mm डिस्क दिया गया है.

http://न्यू Hyundai i20 की जबरदस्त डिमांड, सिर्फ 10 दिन में बिक गईं इतनी हजार कारें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now