আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ था गांजा

Published on: November 21, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कॉमेडियन भारती सिंह को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया है. उनके पति हर्ष से पूछताछ चल रही है. हर्ष पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी है. हर्ष की भी गिरफ्तारी हो सकती है. भारती को आज रात एनसीबी ऑफिस में रखा जाएगा और कल अदालत में पेश किया जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह के प्रोडक्शन हाउस और ऑफिस दोनों जगहों पर छापा मारा. जहां से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया है. जिसके बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने समन किया था. अब भारती को गिरफ्तार कर लिया है.

http://कलार महासभा ने धूमधाम से मनाई इष्टदेव सहस्त्रबाहु की जयंती, गाजे-बाजे के साथ हुई महाआरती



एनसीबी का दावा है कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ने गांजे के सेवन की बात को स्वीकारा है. भारती सिंह को एनडीपीएस एक्ट 1986 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया. बता दें कि एक ड्रग पैडलर से पूछताछ में इन दोनों का नाम सामने आया था. वहीं भारती सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो द कपिल शर्मा शो में नजर आती हैं. भारती पति हर्ष संग कई शोज होस्ट कर चुकी हैं. इसके अलावा हर्ष के साथ उन्होंने खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया था.

http://रोज 500-1000 मजदूरों का हो रहा पलायन, 96 को श्रम विभाग ने रोककर वापस भेजा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now