नई दिल्ली. देश में लगातार हो रहे रेप और हत्या की घटनाओं को लेकर जनता में आक्रोश के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बड़ा बयान दिया है. राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि पॉक्सो एक्ट में सजायाफ्ता को माफी नहीं मिलनी चाहिए. ऐसे मामलों में दया याचिका का प्रावधान खत्म हो. शुक्रवार के राजस्थान के सिरोही में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत बालात्कार के दोषियों को मिलने वाला दया याचिका का अधिकार समाप्त होना चाहिए. उन्होने आगे कहा कि महिलाओं की सुरक्षा देश के लिए गंभीर मुद्दा है.
http://कमरे में मिली महिला की अधजली लाश, हत्या की आशंका
पॉक्सो अधिनियम के तहत बलात्कार के दोषियों को दया याचिका दायर करने के अधिकार से वंचित करना चाहिए. संसद को दया याचिका पर पुनर्विचार करना चाहिए. बता दें कि निर्भया के साथ गैंगरेप और हत्या के आरोपियों की दया याचिका को गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति के पास भेज दिया है. गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से इस याचिका को खारिज करने की भी गुजारिश की है. बता दें कि याचिका कि यह फाइल दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से होते हुए गृह मंत्रालय पहुंची थी. मामले के दोषी ने राष्ट्रपति से दया याचिका की मांग की है.
http://मुंबई की डांसर से भिलाई में सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार









