भिलाई. मुंबई की डांसर के साथ इवेंट मैनेजर और उसके तीन दोस्तों ने कुम्हारी इलाके में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. उससे 50 हजार रुपए व मोबाइल लूट लिया बाद आरोपी पीड़िता को रायपुर में छोड़कर फरार हो गए. शिकायत के बाद शुक्रवार को पुलिस ने इवेंट मैनेजर और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक गुरुवार को रायपुर आजाद चौक पुलिस थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई. रायपुर पुलिस ने मामले को सुपेला थाने में पंजीबद्ध कराया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई अलग-अलग धाराओं के साथ मामला दर्ज किया है.
http://महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनेगा कारगर इंटीग्रेटेड प्लान, सीएम भूपेश ने दिए निर्देश
सुपेला पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम वेस्ट मुंबई निवासी 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर इवेंट मैनेजर सोनू, उसके दोस्त कबीर, राज और कमलेश के खिलाफ दुष्कर्म, लूट, अपहरण और साजिश करके वारदात करने की धाराओं में केस दर्ज किया है. युवती ने बताया कि वह डांसर है.27 नवंबर को मैनेजर सोनू ने उसे इवेंट करने के लिए बुलाया था. सुपेला स्थित एक होटल में रुकी थी. उसने मैनेजर के कहने पर चार दिनों तक अलग अलग इवेंट किया. बुधवार को मैनेजर ने उसे फोन करके कहा कि रायपुर में एक इवेंट करना है. कुछ देर बाद उसका दोस्त कबीर उसे प्राइवेट टैक्सी से लेने आया था. इसके बाद यह घटना हुई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
http://VIDEO : एनकाउंटर साइट पर भीड़ ने पुलिसवालों को कंधे पर उठाया, बरसाए फूल







