धमतरी. बेलर गांव में शुक्रवार को एक महिला की कमरे में अधजली लाश मिली है. मृतका का नाम बसंती प्रजापति बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात उसके दोनों बच्चे अपने दादा के घर सोने चले गए थे. सुबह जब बच्चे वापस लौटे और दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. कुछ लोगों ने जब दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे के अंदर बसंती की अधजली लाश पड़ी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है. मामला हत्या का है या आत्महत्या का इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है.
http://मुंबई की डांसर से भिलाई में सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार
पेड़ पर लटकता मिला अज्ञात युवक का शव
रायपुर. बैरन बाजार क्षेत्र में पेड़ पर एक युवक का लटकता हुआ शव बरामद किया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में ले लिया है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
http://महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनेगा कारगर इंटीग्रेटेड प्लान, सीएम भूपेश ने दिए निर्देश







