नई दिल्ली. बोधगया के कालचक्र मैदान के पास से गुरुवार की शाम पुलिस ने एक चीनी महिला मिस सोंग शियाओलन को हिरासत में लिया है. महिला बौद्ध भिक्षु के वेष में थी. गया के सिटी एसपी अशोक प्रसाद ने कहा कि बोधगया के एक गेस्ट हाउस से चीनी महिला को हिरासत में लिया गया है. बोधगया थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है.2020 से वह भारत में रह रही थी. महिला के पास से 2024 तक का वीजा है. प्रथम दृष्टया में किसी जासूसी की बात अभी तक सामने नहीं आई है. पूछताछ की जा रही है. महिला की उम्र 50 साल है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई से एडीजी (मुख्यालय) जेएस गंगवार ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को कथित धमकी के सिलसिले में बोधगया में संदिग्ध (चीनी) महिला को हिरासत में लिया है.
https://दाढ़ी को मिलेगा पूर्ण तहसील का दर्जा, नांदघाट को नगर पंचायत बनाने की घोषणा
महिला से पूछताछ की जा रही है. बता दें कि गुरुवार से ही दलाई लामा का कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय प्रवचन शुरू हुआ है. गुरुवार की सुबह जैसे ही महिला के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी तो सबसे पहले स्केच जारी किया गया. तुरंत पुलिस की टीम बनाई गई और महिला की तलाश शुरू कर दी गई. अलग-अलग जगहों पर उसकी तलाश हो रही थी. देर शाम जाकर महिला को कालचक्र मैदान के पास से पकड़ा गया. दरअसल, दलाई लामा एक महीने के प्रवास पर हैं. उनके कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों से करीब दो लाख बौद्ध श्रद्धालुओं के आने संभावना है. महिला के बारे में यह जानकारी सामने आई थी कि वह दलाई लामा की जासूसी करने में थी.









