अंबिकापुर. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि इस बार मेरा चुनाव लड़ने का मन नहीं है. उन्होंने कहा कि अब तक जितने चुनाव हुए हैं, चाहे वो 2008 का रहा हो, 2013 या 2018 का, हर बार चुनाव में पूरे मन से खड़ा होता था. हमेशा मन में रहता था कि हां चुनाव लड़ना है, लेकिन इस बार सही में चुनाव लड़ने का उस तरह से मन नहीं है, जैसा कि पहले रहता था. इधर, सिंहदेव के इस बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चाएं शुरू हो गई हैं. बता दें कि टीएस सिंहदेव अंबिकापुर विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं.2013 में वो छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष थे.2018 के विधानसभा चुनाव में टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार किया था.
https://ब्रह्मोस मिसाइल के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण, 400 किमी तक रेंज
अमानक बैच की दवा का विक्रय वं भण्डारण प्रतिबंधित
धमतरी. अनुज्ञापन अधिकारी एवं उप संचालक कृषि ने रायपुर की पेस्टिसाइड्स निर्माता कम्पनी मेसर्स यूनाइटेड पेस्टिसाइड के बैच नंबर 3701 की निर्मित कीटनाशक दवा इमाजेथापाइर 10 प्रतिशत एसएल का धमतरी जिले में विक्रय एवं भंडारण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध किया गया है. उक्त बैच वाली दवा को सीजी एग्रो बीज निगम से नमूना लेकर कीटनाशक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला भेजा गया, जहां प्रयोगशाला में दवा के विश्लेषण में अमानक पाए जाने के कारण अमानक बैच की दवा का विक्रय एवं भंडारण करने पर जिले में प्रतिबंधित किया गया है. उप संचालक कृषि ने कीटनाशी अधिनियम 1968 की धारा 14 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए उक्त बैच पर प्रतिबंध लगाया है.
https://‘राहुल गांधी ने 113 बार तोड़े सुरक्षा नियम’, कांग्रेस की चिट्ठी पर CRPF का जवाब







