बेमेतरा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पहले किसान साहूकार के घर जाते थे, अब बैंक में उनका पैसा जमा रहता है. मुख्यमंत्री गुरुवार को भेंट-मुलाकात में बेमेतरा जिले की नवागढ़ विधानसभा के ग्राम दाढ़ी में आम जनता को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने ग्राम दाढ़ी में आयोजित भेंट-मुलाकात में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की. उन्होंने ग्राम दाढ़ी को पूर्ण तहसील का दर्जा देने, ग्राम दाढ़ी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, साहड़ा देव चौक से मुख्य प्रवेश द्वार तक सीसी रोड का निर्माण, ग्राम दाढ़ी में सामुदायिक भवन का निर्माण, सेमरिया से भैंसबोड़ होते हुए सेंदरी तक सड़क का निर्माण, राजा बाड़ा के जीर्णोद्धार, ग्राम प्रतापपुर में जिला सहकारी बैंक की शाखा प्रारंभ करने और चरगवां में हाई स्कूल व तरके में प्राथमिक स्कूल के लिए नवीन भवन के निर्माण की घोषणा की.
https://अभिनेत्री रिया कुमारी की हत्या मामले में पति गिरफ्तार
इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवागढ़ विधानसभा के ग्राम नांदघाट में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से रूबरू हुए. इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग पर महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की. उन्होंने ग्राम नांदघाट में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने, नांदघाट में मंगल भवन का निर्माण, बदनारा व नांदघाट में हायर सेकंडरी स्कूल के लिए नवीन भवन का निर्माण, नांदघाट में नवीन विश्राम गृह का निर्माण, बदनारा में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने, नवागढ़ मोड़ बेमेतरा से नवागढ़ होते हुए मुंगेली सरहद तक सड़क निर्माण, चक्रवाय में मिडिल स्कूल के लिए नवीन भवन का निर्माण, नांदघाट पंचायत के विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए, नांदघाट को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की.
https://ब्रह्मोस मिसाइल के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण, 400 किमी तक रेंज







