আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी की अपील- लॉकडाउन पर कई लोग अभी भी गंभीर नहीं, राज्य सरकारें कानून का पालन करवाएं

Published on: March 23, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. देश के कई राज्यों को लॉकडाउन किया गया है. बावजूद लोग लगातार घरों से बाहर निकल कर रहे हैं. अब इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्ती जताई है. पीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, सरकारें कानून का पालन करवाएं. केंद्र सरकार की तरफ से अब एक निर्देश जारी किया गया है, जिसके तहत अगर कोई लॉकडाउन का पालन नहीं करता है तो उस पर कानूनी एक्शन लिया जा सकता है.

http://खुल गई थीं दुकानें और चाय के ठेले, एसडीएम ने बंद करा घर में ही रहने दी समझाइश

लॉकडाउन की स्थिति पर प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें. राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं. बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का मामला 428 तक पहुंच चुका है. कोरोना की चपेट में आकर अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है.

http://मास्क की कालाबाज़ारी करते मेडिकल दुकानदार पकड़ाया, दुकान निलम्बन का प्रस्ताव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now