আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मास्क की कालाबाज़ारी करते मेडिकल दुकानदार पकड़ाया, दुकान निलम्बन का प्रस्ताव

Published on: March 22, 2020
---Advertisement---

बलौदाबाजार. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में काम आने वाले मास्क की कालाबाज़ारी करते हुऐ कसडोल के एक मेडिकल दुकान पकड़ा गया. तहसीलदार शंकरलाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस एवं ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने निर्धारित दर से ज्यादा कीमत पर मास्क बेचते हुए दुकान मालिक को पकड़ लिया. मेडिकल दुकान के लाइसेंस निलम्बन की अनुशंसा सहित प्रस्ताव राजधानी रायपुर स्थित उच्च कार्यालय भेजा जा रहा है. तहसीलदार श्री सिन्हा ने बताया कि जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल द्वारा दवाई दुकानों की जांच के लिए संयुक्त टीम बनाई गई है. टीम को तहसील मुख्यालय कसडोल के कॉलेज रोड स्थित आकाश मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ ज्यादा दर पर मास्क बेचने की शिकायत मिल रही थी. दुकान के प्रोपराइटर उमेश साहू हैं. शुरुआत में उन्होंने दुकान में मास्क नहीं होना बताया.

http://कोरोना के खिलाफ जनता कर्फ्यू को समर्थन, ताली-थाली बजाकर जताया आभार

बाद में कड़ाई बरतने पर उन्होंने बताया कि 30 मास्क उन्होंने 7800 रुपए में खरीद कर लाए थे. इनमें से कुछ का अपने पारिवारिक सदस्यों के उपयोग के लिए है. गहराई से पूछताछ और पुख्ता प्रमाण प्रस्तुत किए जाने पर 350 रुपए प्रति नग के हिसाब से मास्क बेचे जाने की बात स्वीकार की गई. दुकान से 4 नग मास्क बरामद भी किया गया. ड्रग इंस्पेक्टर किशोर ठाकुर और नमूना सहायक रूखमणी कंवर द्वारा भी नमूना लिया गया. उनके द्वारा प्रकरण तैयार के दुकान के लाइसेंस निरस्तीकरण का प्रस्ताव रायपुर भेजा गया है. टीम ने इसके बाद सर्वा, छाँछी, सेल, कटगी के मेडिकल दुकानों की भी जांच की. सेल के मुकेश मेडिकल स्टोर्स का मालिक दुकान खुला छोड़ कर नदारद था. उसे भी शो कॉज़ नोटिस जारी किया गया है.

http://छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्रों में 31 मार्च तक लॉकडाउन, अत्यावश्यक सेवाएं रहेंगी जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now