नई दिल्ली. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन अब तक 23 देशों में फैल गया है. कोरोना का नया वेरिएंट काफी अधिक संक्रामक बताया जा रहा है. यह सबसे पहले नवंबर में अफ्रीका में सामने आया था. चौंकाने वाली बात ये है कि अमेरिका के कैलिफॉर्निया में जो शख्स ओमिक्रॉन से संक्रमित हुआ है, उसे कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं. विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख के चीफ टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने बुधवार को कहा कि 23 देशों में कोरोना के नए वैरिएंट के केस सामने आए हैं. मामले बढ़ने के साथ इन देशों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है.
https://कर्मचारियों के लिए वेतन पुनरीक्षण के चतुर्थ किश्त के भुगतान का आदेश जारी
बता दें कि भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट का एक भी केस सामने नहीं आया है. हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में यह जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि नया वेरिएंट भारत में न आए, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. हालांकि, भारत में कई संदिग्ध केस सामने आ चुके हैं. बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन और एम्स्टर्डम से आए चार यात्री कोरोना संक्रमित मिले थे. इन सभी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए इनके सैंपल भेजे गए हैं और मरीजों को LNJP में भर्ती कराया गया है.
https://‘टिप टिप बरसा पानी’ पर आम्रपाली दुबे की दिलकश अदाएं, फैंस हुए दीवाने









