रायपुर. राज्य शासन के कर्मचारियों के लिए एक जनवरी 2016 से छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम (2017) लागू किया गया है. इसके तहत पुनरीक्षण वेतन का एक जुलाई 2017 से नियमित भुगतान किया जा रहा है. एक जनवरी 2016 से 30 जून 2017 तक 18 माह के बकाया वेतन का भुगतान छह समान वार्षिक किश्तों में करने का निर्णय राज्य शासन ने लिया है. अब तक बकाया वेतन के तीन किश्तों का भुगतान शासकीय कर्मचारियों को कर दिया गया है. राज्य शासन के निर्णय अनुसार चतुर्थ किश्त के रूप में माह अक्टूबर 2016 से दिसम्बर 2016 तक के बकाया वेतन का भुगतान कियां जाएगा. छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैa.
https://किसानों को बारदाने के लिए मिलेंगे अब 25 रुपए
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2022 हेतु 15 तक आवेदन आमंत्रित
बीजापुर. नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6वीं की जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2022 हेतु ऑनलाईन रजिस्टेशन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2021 तक बढ़ा दी गई है. प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बीजापुर ने इस दिशा में जिले के पालकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं से आग्रह किया है कि वे वर्तमान में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत बच्चों का उक्त चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रतिपूरित करवाएं.
https://किशोरी को भगाकर रचाई शादी, युवक गिरफ्तार







