नई दिल्ली. भोजपुरी सेंसेशन आम्रपाली दुबे अपनी फिल्मों के साथ-साथ वीडियो और फोटो को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. अब आम्रपाली के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने एक बार फिर तहलका मचा दिया है. इस वीडियो की खास बात ये है कि आम्रपाली ने सिंपल सलवार सूट पहनकर भी कटरीना कैफ के हिट गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ में फैंस को दीवाना बना दिया है. वीडियो में आम्रपाली डार्क शेड का सलवार सूट पहने, जुल्फें लहराते गाने की धुन पर चलती नजर आईं. स्टाइल से वॉक करते हुए उन्होंने कैमरे पर देखकर आंख भी मारा. आम्रपाली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जोकि उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है.
https://कर्मचारियों के लिए वेतन पुनरीक्षण के चतुर्थ किश्त के भुगतान का आदेश जारी
लोग उनकी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. उनकी अदाओं और एक्स्प्रेशन को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दीवाने हो गए हैं. इस वीडियो को साझा करने के साथ ही आम्रपाली ने ‘टिप-टिप’ लिखा. बता दें कि आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं. उन्होंने 2014 में निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था. इस फिल्म में वे दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के अपोजिट पेयर की गई थीं. अपनी पहली ही फिल्म से आम्रपाली भोजपुरी सिनेप्रेमियों के दिलों पर छा गई थीं.
https://किसानों को बारदाने के लिए मिलेंगे अब 25 रुपए










