नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में विधानसभा की कार्रवाई 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्रवाई को कोरोना वायरस के चलते स्थगित किया गया है. इससे पहले राज्यपाल लालजी टंडन पूरा अभिभाषण पढ़े बिना सदन से चले गए. उन्होंने कहा कि सभी शांतिपूर्वक तरीके से अपने दायित्वों का पालन करें. वहीं मध्य प्रदेश में बहुमत परीक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. शिवराज सिंह चौहान की तरफ से सर्वोच्च अदालत में याचिका दायर की गई है.
http://शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण में आधार प्रमाणीकरण 31 मार्च तक स्थगित
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से दायर इस याचिका में अगले 48 घंटों के भीतर मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की गई है. मामले की मंगलवार को सुनवाई होगी. मध्य प्रदेश का सियासी ड्रामा लगातार करवट ले रहा है. एक तरफ भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, तो वहीं भाजपा के सभी विधायक एक बस में राजभवन पहुंचे. भाजपा के विधायक यहां मौजूदा स्थिति पर राज्यपाल से चर्चा कर सकते हैं. भाजपा के विधायकों के राजभवन पहुंचने से पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की. दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे राज्यपाल से अच्छे संबंध हैं, हमने राजनीति पर कोई बात नहीं की.
http://कोरोना संक्रमण की बात छिपाई, पीड़िता के पिता पर केस दर्ज









