আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना संक्रमण की बात छिपाई, पीड़िता के पिता पर केस दर्ज

Published on: March 15, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से पीड़ित एक महिला के पिता के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया है. पिता पर बेटी के कोरोना संक्रमित होने की बात छिपाने का आरोप लगा है. दरअसल, इटली से हनीमून मनाकर लौटी महिला पति में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने के बाद इस कदर दहशत में आ गई कि वो उसे छोड़कर चुपचाप आगरा अपने मायके आ गई. हनीमून मनाकर लौटने के बाद महिला के पति को वायरस के मामले में पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसके साथ ही महिला को भी आइसोलेशन में रखा था. कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद भी महिला के आगरा लौटने के बाद वहां संक्रमित लोगों की संख्या आठ हो गई है. इस मामले में पीड़िता के पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 269 और 270 के तहत केस दर्ज किया गया है.

http://स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

आरोप है कि कोरोना वायरस के पीड़ित लड़की को परिजनों ने छुपाया. वायरस से पीड़ित युवती आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास बने अपने पिता के मकान में आकर रहने लगी थी, जिसकी जानकारी आगरा मेडिकल विभाग को हाथ लग गई. मेडिकल विभाग की टीम ने मौके पर जाकर महिला को अपनी निगरानी में ले लिया. महिला को सर्दी-खांसी और जुकाम की शिकायत थी. डॉक्टरों के मुताबिक महिला में कोरोना वायरस के लक्षण भी मिले हैं. महिला के जरिए कोरोना वायरस फैलने को लेकर आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने कहा कि महिला ने इस वायरस से लड़ने में मदद नहीं कि इसलिए उसके खिलाफ आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम को महिला और परिवार के लोगों ने गुमराह किया था.

http://कोरोना वायरस से बचने गोमूत्र पार्टी में पहुंचे इतने लोग, हैरान रह गईं ऋचा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now