আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण में आधार प्रमाणीकरण 31 मार्च तक स्थगित

Published on: March 16, 2020
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए समुचित सुरक्षात्मक उपाय करते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में संचालित सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्नध्राशन सामग्री वितरण में आधार प्रमाणीकरण को तत्काल प्रभाव से 31 मार्च 2020 तक स्थगित किया गया है अर्थात् उक्त अवधि तक खाद्यान्नध्राशन सामग्री वितरण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकानदारों द्वारा हितग्राहियों का बायोमेट्रिक्स प्रमाणीकरण नहीं किया जाएगा. खाद्य विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों में 31 मार्च 2020 तक खाद्यान्न/राशन सामग्री वितरण आधार प्रमाणीकरण के स्थान पर टेबलेट में हितग्राहियों का फोटो अथवा ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) के माध्यम से किया जाएगा. इस आशय का आदेश रविवार को यहां खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर से जारी कर गया है.

http://कोरोना संक्रमण की बात छिपाई, पीड़िता के पिता पर केस दर्ज

कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जानकारी हेल्पलाइन नंबर 104 पर

रायपुर. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम जनता से कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई है. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सबसे बेहतर यही है कि इसके प्रभाव में आने से स्वयं को बचाया जाए, स्वयं जागरूक रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक रखें. कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुलेटिन भी जारी किया जा रहा है. इसे विभाग की वेबसाइट cghealth.nic.in पर प्रतिदिन देखा जा सकता है. इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 104 पर 24 घंटे जानकारी ली जा सकती है. इसके अलावा ईमेल आईडी cgepidemic@gmail.com पर ईमेल कर भी कोरोना वायरस के संबंध में अपडेट लिया जा सकता है.

http://स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now