नई दिल्ली. भाजपा का आज 40वां स्थापना दिवस है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. पीएम ने कहा कि कोरोना से ये लड़ाई लंबी है, जिसे बिना थके और बिना रुके जीतना है. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए भारत ने तेजी से काम किया. पूरी दुनिया ने भारत के प्रयासों को सराहा है. भारत ने कोरोना के खिलाफ व्यापक जंग शुरू की. इस दौरान हमें, जो भी आवश्यक निर्णय लेने की जरूरत पड़ी, विशेषज्ञों की मदद से लेते रहे. भारत ने कोरोना महामारी को बहुत गंभीरता से लिया. ये एक लंबी लड़ाई है, हमें न थकना है ना हारना है, जीतकर ही निकलना है.
http://स्मृति मंधाना ने किया अपने क्रश का खुलासा, लाइफ पार्टनर में क्या गुण होने चाहिए ये भी बताया
पीएम मोदी ने कहा कि 130 करोड़ लोगों के देश ने लॉकडाउन का पालन किया है, ये अभूतपूर्व है. दीप जलाने को लेकर उन्होने कहा कि भारत के हर तबके का व्यक्ति एकजुटता का संदेश देने आया था, जिससे कोरोना के खिलाफ संकल्प और भी मजबूत हुआ. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के पांच आग्रह भी किए.
पहला आग्रह- गरीबों को राशन के लिए अनवरत सेवा
दूसरा आग्रह- दूसरे लोगों को कपड़े का मास्क दें
तीसरा आग्रह- कोरोना येद्धाओं के लिए धन्यवाद अभियान चलाएं
चौथा आग्रह- आरोग्य सेतु डाउनलोड कर अपनी जानकारी ऐप दें
पांचवां आग्रह- पीएम केयर्स फंड में दान दें, दूसरों को भी प्ररित करें
http://सिंगर कनिका कपूर ने कोरोना को हराया, अस्पताल से मिली छुट्टी









