नई दिल्ली. देश में 21 दिन के लॉकडाउन से सब कुछ ठहर गया है. ऐसे में पुरुष क्रिकेटरों के साथ-साथ अब महिला क्रिकेटर भी सोशल मीडिया पर फैन्स के सवालों के जवाब दे रही हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहम सदस्य स्मृति मंधाना ने भी हाल ही में टि्वटर पर सवाल जवाब सेशन में भाग लिया और फैन्स के कई मजेदार सवालों के जवाब दिए. इस बीच एक फैन ने मंधाना से उनके क्रश के बारे में पूछा तो उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का नाम लिया. उन्होंने बताया कि वह बचपन से इनकी दीवानी हैं.
http://सिंगर कनिका कपूर ने कोरोना को हराया, अस्पताल से मिली छुट्टी
साथ ही मंधाना ने यह भी कहा कि इंस्टाग्राम पर सवालों के सेशन में आप कुछ भी पूछ सकते हैं. मंधाना से यह भी पूछा गया कि क्या वह सिंगल हैं या नहीं. मंधाना ने जवाब दिया, उन्हें खुद नहीं मालूम. एक यूजर ने यह भी पूछा कि वे अपने लाइफ पार्टनर में क्या गुण देखना चाहेंगी. उन्होंने जवाब दिया, पहला उसे मुझसे प्यार करना होगा और दूसरा उसे पहला का पालन करना होगा. जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह लव मैरिज करना चाहेंगी या एरेंज तो स्मृति ने बताया कि वो लव अरेंज शादी करना चाहेंगी.
http://राशन वितरण में कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी पर सेल्समेन को जेल
Since my childhood @iHrithik 😍😍 https://t.co/XROWazvqNr
— Smriti Mandhana (@mandhana_smriti) April 3, 2020
I prefer Love-ranged😝 https://t.co/mTjTFM14AN
— Smriti Mandhana (@mandhana_smriti) April 3, 2020











