नई दिल्ली. सिंगर कनिका कपूर की एक और रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने के बाद उनको SGPGI से डिस्चार्ज कर दिया गया है. हालांकि कनिका को अभी 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहना होगा. कनिका की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको डिस्चार्ज किया गया है. हालांकि घर लौटने के बाद भी कनिका को सतर्कता बरतने को कहा गया है. बता दें कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि 20 मार्च को पहली रिपोर्ट आने पर हुई थी. इसके बाद कनिका को राजधानी लखनऊ में SGPGI के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था.
http://राशन वितरण में कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी पर सेल्समेन को जेल
इसके बाद लगातार तीन और रिपोर्ट में कनिका के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई. कनिका कपूर की लगातार कई रिपोर्ट्स कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवारवाले काफी परेशान हो गए थे. लेकिन 4 अप्रैल को कनिका की पांचवीं रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई. यानी उनमें कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं था. इसके बाद सोमवार को आई छठवीं जांच रिपोर्ट में भी कोरोना संक्रमण नहीं निकला. इसलिए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है.
http://एक और कोरोना मरीज हुआ स्वस्थ, 2 का एम्स में इलाज जारी
Singer Kanika Kapoor has been discharged from Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences (SGPGIMS), Lucknow after the report of her sixth test, came negative. (file pic) pic.twitter.com/LpWEuHyLls
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 6, 2020
http://जांजगीर पुलिस ने बनाया ऐप, घर से 200 मीटर दूर जाने पर मिलेगा एसएमएस










