আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जानिए क्या है लाइट हाउस प्रोजेक्ट, जिसकी पीएम मोदी ने रखी है आधारशिला

Published on: January 1, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के पहले दिन 6 राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट (LHP) की नींव रखी. इसके तहत मिडिल क्लास और गरीबों के लिए सस्ते और मजबूत घर बनाए जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज मध्यम वर्ग के लिए घर बनाने के लिए देश को नई तकनीक मिल रही है. ये 6 लाइट हाउस प्रोजेक्ट देश को आवास निर्माण की दिशा में राह दिखाएंगे. पीएम ने कहा कि ये को ऑपरेटिव फेडरलिज्म की मिसाल है. उन्होने कहा कि ये लाइट हाउट प्रोजेक्ट आधुनिक तकनीक से बनेंगे. ये ज्यादा मजबूत होंगे और गरीबों को सुविधाजनक और आरामदायक घर मिलेगा. उन्होने कहा कि आवास निर्माण को भी स्टार्ट अप की तरह चुस्त दुरूस्त रहेंगे. प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर 54 नवोन्मेषी आवासीय निर्माण प्रौद्योगिकी के एक संग्रह का विमोचन भी किया.

http://नए साल पर प्रभास का तोहफा, शेयर किया 6 भाषाओं में ‘राधे श्याम’ का पोस्टर


क्या है लाइट हाउस प्रोजेक्ट?

लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु को चुना गया है. केंद्रीय शहरी मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत लोगों को स्थानीय जलवायु और इकोलॉजी का ध्यान रखते हुए टिकाऊ आवास प्रदान किए जाते हैं. इस योजना के तहत हल्के मकानों का निर्माण इंदौर, राजकोट, चेन्नई, रांची, अगरतला और लखनऊ में किया जा रहा है. हर जगह इस तरह के एक हजार आवासों का निर्माण किया जाना है. यह निर्माण कार्य एक साल के भीतर पूरा कर लिए जाने की संभावना है.

कितनी कीमत में मिलेगा घर?

हरित निर्माण तकनीक का उपयोग कर शहरी गरीबों को छत मुहैया करने संबंधी एलएचपी परियोजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए मकान बनाए जाएंगे. इसके तहत ईडब्ल्यूएस को मात्र पौने पांच लाख रुपए में 415 वर्ग फीट के फ्लैट मिलेंगे.

http://साल के पहले ही दिन महंगा हुआ LPG सिलिंडर, जानें कितने बढ़े दाम


कितना अनुदान देगी सरकार?

मकानों की कीमत 12.59 लाख रुपए है, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की ओर से 7.83 लाख रुपए अनुदान के तौर पर दिए जाएंगे. यानी बाकी के 4.76 लाख रुपए लाभार्थियों को देने होंगे. फ्लैटों का आबंटन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अनुसार होगा. लाइट हाउस प्रॉजेक्ट की खासियत यह है कि यह 14 मंजिला टावर होगा और इसके तहत 1,040 फ्लैट बनाए जाएंगे. प्रत्येक फ्लैट 415 वर्ग फुट का होगा. कारपेट एरिया 34.50 वर्ग मीटर का होगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now