আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नए साल पर प्रभास का तोहफा, शेयर किया 6 भाषाओं में ‘राधे श्याम’ का पोस्टर

Published on: January 1, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. नए साल के मौके पर बॉलीवुड के बाहुबाली प्रभास ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है. नए साल के मौके पर प्रभास की इस फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज किया गया है. यह पोस्टर प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. यह पोस्टर 6 भाषाओं में जारी किया गया है. पूजा हेगड़े ने भी राधे श्याम का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए प्रभास ने लिखा- वह आपके दिलों को जीतने के लिए आ गया है और आपको फिर से प्यार में डाल देगा.

http://साल के पहले ही दिन महंगा हुआ LPG सिलिंडर, जानें कितने बढ़े दाम



पोस्टर में प्रभास का एकदम सिंपल एंड एलीगेंट लुक देखने को मिला है. उन्होंने एक काले रंग की स्वेटशर्ट पहनी है, जिसके साथ मैचिंग पैंट पहनी है. इसके साथ साउथ फिल्मों के इस सुपरस्टार ने एक काले बेन होगन शैली की टोपी भी पहनी हुई है. फिल्म की बात करें तो फिल्म ‘राधे श्याम’ राधा कृष्ण कुमार द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है. जस्टिन प्रभाकरन ने फिल्म का म्यूजिक दिया है. फिल्म में प्रभास और पूजा के अलावा सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर और अन्य कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देंगे.

http://Vivo Y20A भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

https://www.instagram.com/p/CJfWIeBBeKy/?utm_source=ig_web_copy_link

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now