नई दिल्ली. तेल मार्केटिंग कंपनियों ने नए साल के पहले दिन ही LPG गैस सिलिंडर के दाम में इजाफा कर दिया है. पिछले महीने भी गैस सिलिंडर के दाम में करीब 100 रुपए की बढ़त की गई थी. हालांकि 1 जनवरी यानी आज जो इजाफा किया गया है, वह कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम में हुआ है. घरेलू रसोई गैस सिलिंडर में आज कोई इजाफा नहीं हुआ है. पिछले महीने घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में दो बार करीब 100 रुपए की बढ़त की जा चुकी है. इंडियन ऑयल के मुताबिक एक जनवरी से 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1349 रुपए हो गई है.
http://Vivo Y20A भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
इसके पहले 15 दिसंबर को यह कीमत 1332 रुपए थी. यानी प्रति सिलिंडर 17 रुपए की बढ़त की गई है. कोलकाता में कॉमर्शियल सिलिंडिर की कीमत 1410 रुपए, चेन्नई में 1463.50 रुपए और मुंबई में 1280.50 रुपए हो गई है. बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है. हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है. देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव से राहत है. शुक्रवार को लगातार 25वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ.
http://समंदर किनारे हिना खान ने कराया बोल्ड फोटोशूट, देखिए तस्वीरें










