আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

देश के 47वें CJI बने जस्टिस बोबडे, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Published on: November 18, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. जस्टिस शरद अरविंद बोबडे (एस.ए. बोबडे) ने भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस बोबडे को भारत के प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलवाई. इस मौके पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कैबिनेट मंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद थे. शपथ लेने के बाद जस्टिस बोबड़े ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया.17 नवंबर को रिटायर हुए पूर्व CJI रंजन गोगोई ने ही CJI के लिए जस्टिस बोबडे के नाम की सिफारिश की थी.

http://अयोध्या फैसले की बेंच में शामिल जस्टिस नजीर को खतरा, मिली Z श्रेणी की सुरक्षा

जस्टिस बोबडे चीफ जस्टिस के रूप में 18 महीने कार्य करेंगे. वे 23 अप्रैल 2021 को रिटायर होंगे. हाल ही में आए अयोध्या के रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद फैसले की सुनवाई करने वाली बेंच में जस्टिस बोबडे भी शामिल थे. बता दें कि जस्टिस बोबडे का जन्म नागपुर में 24 अप्रैल 1956 को हुआ. उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि हासिल की. वे 1978 में बार काउंसिल आफ महाराष्ट्र में पंजीकृत हुए और 1998 में वरिष्ठ वकील मनोनीत हुए. वे 29 मार्च 2000 को बंबई हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज नियुक्त हुए. वे 16 अक्टूबर 2012 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए, सुप्रीम कोर्ट में वे 12 अप्रैल 2013 में जज बनाए गए.

http://तालाब निर्माण में अनियमितता की जांच करने प्रशासन ने बनाई टीम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now