नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बोर्ड की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद शनिवार को भारत दौरे पर आ रही दक्षिण अफ्रीकी टीम के पूरे शेड्यूल का ऐलान किया. उन्होंने प्लेऑफ के वेन्यू की भी घोषणा कर दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़ा एक प्रमुख ऐलान भी बीसीसीआई ने किया. बताया गया है कि प्ले-ऑफ और एलिमिनेटर मैच 24 और 26 मई में कोलकाता में खेले जाएंगे, जबकि दूसरा प्ले ऑफ और फाइनल 27 और 29 मई को अहमदाबाद में खेले जाएंगे. इन मैचों में स्टेडियम में दर्शकों की पूरी मौजूदगी होगी.
https://पत्नी ने कराई पति की दूसरी शादी, फिर विदा करा सौतन को घर भी ले आई
बीसीसीआई ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की तारीखों और स्थल की भी घोषणा की. यह मैच 9, 12, 14, 17 और 19 जून को खेले जाएंगे. इसकी मेजबानी दिल्ली, कटक, विशाखापट्टनम, राजकोट और बेंगलुरु को सौंपी गई है. बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने मीडियाकर्मियों को कहा कि महिला चैलेंजर सीरीज 24 से 28 मई के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी. जहां तक पुरुषों के आईपीएल नॉकआउट चरण के मैचों का संबंध है, यह कोलकाता और अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा. इसमें 22 मई को लीग चरण के समापन के बाद खेले जाने वाले मैचों के लिए दर्शकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति की मंजूरी होगी.
https://SBI अलर्ट : इन नंबर्स से आए कॉल तो ना करें रिसीव, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट











