আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पत्नी ने कराई पति की दूसरी शादी, फिर विदा करा सौतन को घर भी ले आई

Published on: April 24, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पत्नी ने अपने पति की दूसरी शादी करवाई. महिला पति की बारात में नाचती गाती गई और खुशी-खुशी सौतन को विदा करा घर ले आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक बरेली में फरीदपुर के मोहल्ले में एक परिवार ने चार साल पहले अपनी बेटी की शादी भगवंतापुर गांव के युवक से कराई थी. चार चालों तक इस दंपति की कोई संतान नहीं हुई. बच्चा ना होने के चलते पति परेशान रहने लगा. इस पर पति ने पत्नी से संतान के लिए दूसरी शादी करने की इच्छा जताई और पत्नी ने पति की खुशी के लिए दूसरी शादी के लिए तैयार हो गई. फिर रिश्तेदारों और दोस्तों ने युवक की दूसरी शादी पीलीभीत के बिलसंडा में तय करा दी. बीते गुरुवार को युवक अपने परिवार और दोस्तों के साथ बारात लेकर गया.

https://SBI अलर्ट : इन नंबर्स से आए कॉल तो ना करें रिसीव, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

साथ ही उसकी पहली पत्नी भी अपने पति के साथ बाराती बनकर गई. पीलीभीत में बारात पहुंची तो पत्नी को साथ देखकर शादी में आए सभी लोग हैरान रहे गए. जब दामाद की दूसरी शादी की बात गांव वालों के जरिए महिला के मायके वालों तक पहुंची तो उन्होंने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराने फरीदपुर थाने पहुंच गए. फरीदपुर के इंस्पेक्टर राजकुमार से जब एसपी देहात ने इस मामले के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि शिकायत पर मामले की जांच के लिए टीम भेजी गई थी. जांच में पता चला कि अपनी पत्नी की सहमति से पति दूसरी शादी कर रहा है. महिला ने पुलिस को कहा कि उससे इस शादी से कोई समस्या नहीं है और वो खुद खुशी से इस शादी में हुई है. पत्नी की सहमति के चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now