আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

SBI अलर्ट : इन नंबर्स से आए कॉल तो ना करें रिसीव, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Published on: April 24, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता रखने वालों को बैंक ने एक बार फिर चेतावनी दी है. एसबीआई के मुताबिक आजकल फर्जी फोन कॉल काफी बढ़ गई हैं, जिसके कारण खाताधारकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. अगर आप इस तरह की घटनाओं से बचना चाहते हैं तो +91-8294710946 और +91-7362951973 नंबर से आने वाले कॉल ना उठाएं. एसबीआई ने CID असम के ट्वीट को रिट्वीट कर अपने यूजर्स को आगाह किया है. इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने SBI यूजर्स को दो मोबाइल नंबर्स को लेकर चेतावनी दी है. इन नंबर्स के जरिए लोगों को KYC के नाम पर फंसाया जा रहा है. इस ट्वीट से ऐसा लगता है कि लोगों को ठगने के लिए सबसे ज्यादा इन दो नंबर्स का इस्तेमाल किया गया है.

https://तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत

अगर आप असम या दूसरे राज्य में रहते हैं तो इन नंबर से आने वाली कॉल्स से बचे. इन्वेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा शेयर किए गए नंबर्स से लोगों को कॉल करके उनसे पर्सनल डिटेल्स मांगी जा रही है. अपने ट्वीट में CID असम ने बताया कि SBI कस्टमर्स को दो नंबर- +91-8294710946 और +91-7362951973 से कॉल आ रहे हैं और कॉल करने वाले कस्टमर्स से KYC अपडेट के लिए एक फिशिंग लिंक पर क्लिक करने के लिए कह रहे हैं. एजेंसी ने कहा कि सभी SBI कस्टमर्स से आग्रह है कि वह इस तरह की किसी भी संदिग्ध या फिशिंग लिंक पर क्लिक न करें. इस ट्वीट को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रिट्वीट करते हुए कहा है- इन नंबर्स से संपर्क न करें और KYC अपडेट के लिए इस तरह के किसी भी लिंक पर क्लिक न करें. यह लिंक्स हमसे जुड़े हुए नहीं हैं.

https://‘हीरोपंती 2’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, टाइगर श्रॉफ के एक्शन का धमाका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now