আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत

Published on: April 24, 2022
---Advertisement---

कोंडागांव. रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मारी दी. हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक चालक घायल है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. मृतकों में एक कोडागांव का तो वहीं दूसरा युवक कोरबा का रहने वाला था. जानकारी के मुताबिक कोंडागांव का अमित कुमेटी (26) कोरबा के बादल तिर्की (30) के साथ कोडागांव से अपने निजी काम से जगदलपुर की तरफ आ रहा था.

https://‘हीरोपंती 2’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, टाइगर श्रॉफ के एक्शन का धमाका

इस बीच जगदलपुर से कोडागांव की तरफ जा रही एक ट्रक के साथ कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई. हादसा जोबा गांव के पास हुआ है. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के पूरी तरह से परख्च्चे उड़ गए. हादसे के बाद इस नेशनल हाईवे से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी कोंडागांव पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि कोरबा का रहने वाला युवक पिछले कुछ समय से कोंडागांव में ही रहकर अपना व्यापार कर रहा था. इधर, पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.

https://IPL 2022: SRH की लगातार पांचवीं जीत, RCB को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now