नई दिल्ली. आईपीएल के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. हैदराबाद की यह इस सीजन की लगातार पांचवीं जीत है और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है. बैंगलोर के 69 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने जोरदार शुरुआत की. अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन ने 6 ओवर में ही 50 रन बना लिए. इस दौरान अभिषेक ने बैंगलोर के गेंदबाजों के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. लेकिन आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर हर्षल पटेल को छक्का मारने के चक्कर में अनुज रावत को कैच दे बैठे. अभिषेक ने आउट होने से पहले 28 गेंदों में 47 रन बनाए.
https://भिलाई-3, कुम्हारी और जामुल को मिलाकर बनेगा नया अनुविभाग
इसके बाद उसी ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने छक्का मारकर मैच ख़त्म किया. हैदराबाद ने 72 गेंदें शेष रहते एक बड़ी जीत अपने नाम की. केन विलियमसन 17 गेंदों में 16 और राहुल त्रिपाठी तीन गेंदों में सात रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले मार्को येनसन और टी नटराजन ने आसीबी को महज 68 रन पर समेट दिया. येनसन ने 4 ओवर में 25 रन देकर जबकि नटराजन ने तीन ओवर में 10 रन देकर 3-3 विकेट झटके. जगदीश सुचित को दो जबकि भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक को एक-एक सफलता मिली. आरसीबी के सिर्फ 2 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके. सुयस प्रभुदेसाई ने 15 और ग्लेन मैक्सवेल ने 12 रन का योगदान दिया.
https://25 किलो गांजे के साथ चार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार











