महासमुंद. बागबाहरा पुलिस ने 25 किलो गांजा के साथ 4 अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपी गांजा लेकर खरियार रोड से महाराष्ट्र जा रहे थे. पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना के बाद बागबाहरा पुलिस द्वारा महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाइंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच की जा रही थी. तभी पिथौरा चौक पर एक मकान के पास चार व्यक्ति बैठे थे. जिनके पास दो काले रंग के बैग एवं एक कत्थे रंग के बैग थे. उन्हें घेराबंदी कर पकड़कर नाम-पता पूछने अपना नाम लालचंद जेवलानी (48) निवासी जेरीपटका नागपुर महाराष्ट्र, लालचंद आसवानी (47) निवासी जेरीपटका नागपुर महाराष्ट्र, राजेन्द्र तिवारी (38) मिनी मार्केट बैरागढ़ भोपाल मध्यप्रदेश और शरीफ खान (49) बैरागढ़ सिरदा विहार कॉलोनी भोपाल मध्यप्रदेश का होना बताया.
https://प्रयागराज में एक बार फिर 5 लोगों की हत्या से मचा हड़कंप
संदेह के आधार पर बैगों की तलाशी लेने पर 25 किलो गांजा कीमती 5 लाख रुपए मिला. उनके कब्जे से गांजा, 6 मोबाइल, नकदी 3820 रुपए जब्त किया गया. आरोपियों के विरूद्ध धारा 20बी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई. यह सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस थाना प्रभारी बागबाहरा दीपेश जायसवाल, साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, सउनि प्रकाश नंद, प्रवीण शुक्ला, जनकलाल पटेल प्रआर. मिनेश ध्रुव, आरक्षक शुभम पाण्डेय, संतोष सावरा, अभिषेक राजपूत, चम्पलेश ठाकुर, अनिल नायक, लालाराम कुर्रे ने की.
https://हिरण सींग बरामद, ग्रामीण बोला- जंगल में पड़े सींगें उठा लाया, नहीं पता था यह अपराध है







