नई दिल्ली. विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान बनाया गया है. ऋषभ पंत को टीम की कमान श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से मिली है. दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि आईपीएल 2021 के लिए ऋषभ पंत हमारे कप्तान होंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सीरीज के दौरान चोटिल होने की वजह से श्रेयस अय्यर इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे. उनकी अनुपस्थिति में ऋषभ पंत टीम का नेतृत्व करेंगे.
http://कोरोना के बढ़ते मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई चिंता, कहा- लॉकडाउन पर करना चाहिए विचार
बता दें कि ऋषभ पंत ने साल 2016 में आईपीएल डेब्यू किया था और दिल्ली कैपिटल्स ने इस धुआंधार खिलाड़ी पर बाजी लगाई थी. पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के भरोसे को सही साबित किया. पंत दिल्ली कै लिए 68 मैचों में 35.23 की बेहतरीन औसत से 2079 रन बना चुके हैं. पंत का स्ट्राइक रेट 151.97 है जो कि लाजवाब है. साथ ही पंत ने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 128 रनों की पारी खेली थी जो कि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है. पंत आईपीएल में 12 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. पंत के बल्ले से आईपीएल में 103 छक्के निकले हैं.
http://2021 TVS Star City Plus नए रंग में लॉन्च, मिलेगा ज्यादा माइलेज











