नई दिल्ली. टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी 2021 TVS Star City Plus को नए डुअल टोन कलर में लॉन्च कर दिया है. अब ग्राहक इस बाइक को पर्ल ब्लू-सिल्वर कलर में भी खरीद सकते हैं. यह नया कलर ड्रम और डिस्क दोनों ही वेरिएंट में मिलेगा. इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 65,865 रुपए है. टीवीएस Star City Plus में ET-Fi टेक्नोलॉजी मिलती है. इसकी मदद से यह बाइक 15 फीसदी ज्यादा माइलेज देने का दावा करती है. बाइक में LED हेडलैंप और USB मोबाइल चार्जर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. कंपनी ने इस बाइक के पेंट स्कीम में बदलाव के अलावा कोई और अपडेट नहीं दिया है.
http://पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत, शोक की लहर
इसमें बीएस6 कम्प्यांट वाला 110 सीसी, सिंगल सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 7,350 आरपीएम पर 8.08 bhp की मैक्सिमम पावर और 4,500 आरपीएम पर 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. इसमें 17 इंच का व्हील दिया गया है, जो ट्यूबलेस टायर्स के साथ आता है. इसमें 90 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है. इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन दिया गया है. वहीं, इसके रियर में 5-स्टेप अडजस्टेबल रियर शॉक्स दिया गया है.
http://कर्मचारियों के बकाया एरियर्स की तीसरी किस्त के भुगतान हेतु आदेश जारी










