रायपुर. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चिंता जताई है. उन्होने कहा कि कल कम टेस्ट हुए थे. उसमें भी दुर्ग में 45.9 प्रतिशत लोग पॉजिटिव पाए गए यानी वहां टेस्ट कराने वाले प्रत्येक दो व्यक्तियों में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. यह स्थिति बहुत गंभीर है. यह एक दिन का आंकड़ा है. अगर ऐसा ही सामान्य तौर पर आने लगे तो सरकार को लॉकडाउन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. हालांकि उन्होने यह भी कहा कि सैद्धांतिक तौर पर देखें तो दुनिया में पहले लॉकडाउन हुए हैं.
http://2021 TVS Star City Plus नए रंग में लॉन्च, मिलेगा ज्यादा माइलेज
लॉकडाउन आज भी हो सकता है लेकिन लॉकडाउन को लेकर दुनिया ने यह अनुभव किया है कि यह समस्या का हल नहीं है. बहुत गंभीर स्थिति बन तो ऐसा किया जा सकता है. श्री सिंहदेव ने ने कहा कि मार्च महीने के पहले सप्ताह में राज्य का पॉजिटिविटी रेट 0.99 प्रतिशत था. दूसरे सप्ताह में यह थोड़ा बढ़कर 1.6 प्रतिशत तक पहुंचा. तीसरे सप्ताह में यह 1.8 प्रतिशत था लेकिन चौथे सप्ताह में यह 6 प्रतिशत पर चला गया है. उन्होंने कहा 7 मार्च से 28 मार्च के बीच पॉजिटिविटी रेट के एक प्रतिशत से 6 तक बढ़ते चला जाना बड़ी चिंता का विषय है.
http://पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत, शोक की लहर







