আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : MI ने SRH को 13 रनों से रौंदा, पॉइंट टेबल में टॉप पर

Published on: April 18, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. IPL 2021 सीजन के 9वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 13 रनों से शिकस्त दी. सीजन में 3 में से 2 मैच जीतकर मुंबई की टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं ये हैदराबाद की सीजन में लगातार तीसरी हार है. पोलार्ड को मैन ऑफ द मैच चुना गया. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट गंवाकर 150 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद की टीम 137 रन ही बना सकी. टीम के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 22 बॉल पर सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली. कप्तान डेविड वॉर्नर ने 36 और विजय शंकर ने 28 रन बनाए.

http://एक्टर विवेक का निधन, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में थे भर्ती

मुंबई की ओर से राहुल चाहर और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 विकेट लिए. इनके अलावा बुमराह और क्रुणाल को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट गंवाकर 150 रन बनाए. रोहित शर्मा (32) और क्विंटन डीकॉक (40) ने मिलकर टीम को तेज और मजबूत शुरुआत दिलाई. हालांकि इनके आउट होने के बाद मुंबई का मध्यक्रम भी फेल रहा. लेकिन अंत में कीरोन पोलार्ड को 22 गेंदों में 35 रन की नाबाद पारी ने टीम को एक सम्मानजनक और मजबूत स्कोर 150 रन पर पहुंचा दिया. पोलार्ड ने IPL में 201 छक्के लगाते हुए विराट कोहली की बराबरी भी की. हैदराबाद के लिए मुजीब उर रहमान और विजय शंकर ने 2-2 विकेट लिए.

http://12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित होने संबंधी वायरल आदेश फेक एवं गलत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now