रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर के सचिव प्रोफेसर व्हीके गोयल ने स्पष्ट किया है कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने के संबंध में कोई भी आदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी नहीं किया गया है. उन्होंने कहा है कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने संबंधी वायरल आदेश फेक और गलत है. इस फेक आदेश से कोई भ्रमित न हो. बारहवीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का कोई निर्णय अभी नहीं लिया गया है. छत्तीसगढ़ राज्य फेंक न्यूज कंट्रोल तथा स्पेशल मानीटरिंग सेल ने इस संबंध में वायरल ख़बरों को फेक घोषित किया है.
दूध वितरण और पशु आहार के परिवहन की कलेक्टर ने दी अनुमति
बेमेतरा. कलेक्टर शिव अनंत तायल ने जिले में जारी लॉकडाउन की अवधि में आम लोगों की सहूलियत और पशुओं के आहार आदि की व्यवस्था के मद्देनजर दूध के पैकेजिंग एवं वितरण सहित पशु एवं कुक्कुट आहार, मछली दाना और चारे के परिवहन की अनुमति दे दी है. इस संबंध में जारी आदेश में उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा और शासन के दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा है कि लॉकडाउन की अवधि में पशु चिकित्सा सेवाएं अति आवश्यक सेवाओं में शामिल है. उन्होंने दूध के वितरण, पशु आहार से संबंधित दुकानों को लॉकडाउन से मुक्त रखे जाने के शासन के निर्देश के परिपालन में बेमेतरा जिले में उक्त सेवाओं को बहाल किए जाने का आदेश जारी किया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.
http://दो तेंदुए का शिकार, पैर कटे शव बरामद, अफसरों के मोबाइल बंद







