पिथौरा/बागबाहरा. बागबाहरा वन परिक्षेत्र के बोडराबांधा जंगल कक्ष क्रमांक 99 में 2 तेंदुओं के शिकार का मामला सामने आया है. आमाकोनी सर्किल के जंगल में आज शनिवार सुबह दो तेंदुए मृत पाए गए. तेंदुए के शवों के पंजे कटे हैं जिससे उक्त घटना शिकार का होना स्पष्ट हो गया है. वन विभाग के सूत्रों के अनुसार तेंदुए की मौत का कारण जहर सेवन बताया जा रहा है. शनिवार प्रातः जंगल गए कुछ ग्रामीणों ने मृत पड़े दो तेंदुओं की सूचना वन विभाग बागबाहरा को दी. सूचना मिलते ही रेंजर अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंच गए थे.
ग्रामीण सूत्रों के अनुसार उक्त तेन्दुओं के शव सड़ रहे थे जिससे इनके 3-4 दिन पूर्व मारे जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है. मृत मिले तेंदुए के चारों पैर कटे हुए मिले हैं. जिसे देखकर पूरा मामला वन्य प्राणियों के शिकार से जुड़ा लग रहा है. घटना की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई है. जिससे स्थानीय वन अफसरों को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सके.
http://AIIMS डायरेक्टर ने बताया- क्यों इतनी तेजी से देश में फैला कोरोना?
अफसर मीडिया से भाग रहे
आमाकोनी के डिप्टी रेंजर सहित बागबाहरा के रेंजर से मोबाइल पर घटना की पूरी जानकारी लेने के प्रयास किए गए पर किसी भी अधिकारी का मोबाइल चालू नहीं मिला. सभी ने अपने मोबाइल बंद रखे हैं जिससे विभागीय कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल पाई है.
विभागीय गश्त पर प्रश्नचिन्ह
जंगल में तीन-चार दिनों से हिंसक एवं संरक्षित वन्य प्राणी तेंदुए के शव वन विभाग के किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को नहीं दिखना इस बात का प्रमाण है कि बागबाहरा वन परिक्षेत्र में वन अफसर वनों की सुरक्षा हेतु गश्त नहीं करते जिसके कारण दो तेंदुओं के शिकार के बाद भी विभाग को जानकारी तब मिलती है जब शिकार के शव सड़ रहे होते हैं. वन्य प्राणी बचाओ समिति ने वन्य प्राणियों के शिकार के जिम्मेदार बागबाहरा वन अधिकारियों को मानते हुए इन पर कार्रवाई की मांग की है.
http://एक्टर विवेक का निधन, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में थे भर्ती
3 संदिग्धों से पूछताछ
इधर, विभागीय सूत्रों के अनुसार तेंदुआ शिकार कांड में आरोपियों तक पहुंचने के लिए वन विभाग द्वारा तीन ग्रामीणों को बुलाकर उनसे पूछताछ की जा रही है. पर इन पंक्तियों के लिखे जाने तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया था.
जिलेभर में वन्य प्राणी खतरे में
महासमुंद वन मंडल के तहत वन्य प्राणियों के बेतहासा शिकार हो रहे हैं. जिले के लगभग सभी परिक्षेत्र में चीतल, सांभर, जंगली सुअर आदि के शिकार तो आम बात हो गई है. जिले के पिथौरा परिक्षेत्र में भी एक हाथी की शिकारियों के करंटयुक्त तार में फंसकर मौत हो चुकी है बावजूद वन अफसर कोई ठोस कार्रवाई करने की बजाय मात्र दौरा ही कर अपना समय नष्ट करते दिख रहे हैं.
Hero HF 100 लॉन्च, अलॉय व्हील जैसे फीचर्स के साथ महज इतनी है कीमत https://t.co/DoaYQe9L3Z
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 17, 2021
हिना खान पर केस करना चाहता है फैन, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब https://t.co/YjM8yFMybY
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 16, 2021
निर्धारित माप से कम पेट्रोल देने सहित कई अनियमितता के आरोप में पेट्रोल पंप सील https://t.co/8nzWjmtkYC
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 16, 2021
बारातोरहीन दाई को छांव देती है स्वयं प्रकृति ! https://t.co/rsYC7xuYP9
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 16, 2021







