আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्टर विवेक का निधन, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में थे भर्ती

Published on: April 17, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. तमिल एक्टर और कॉमेडियन विवेक का 59 साल की उम्र में चेन्नईे के अस्पताल में निधन हो गया. अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि तड़के सुबह 4:35 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. एक दिन पहले शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने पर चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. विवेक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एन्जियोप्लास्टी हुई थी क्योंकि उनके दिल की एक अहम नस पूरी तरह ब्लॉक हो गई थी. उनको ईसीएमओ सपोर्ट पर रखा गया था. बता दें कि एक्टर को बेहोशी की हालत में उनकी पत्नी और बेटी के द्वारा शुक्रवार सुबह 11 बजे तब अस्पताल लाया गया जब एक्टर ने बेचैनी होने की शिकायत की थी.

http://Hero HF 100 लॉन्च, अलॉय व्हील जैसे फीचर्स के साथ महज इतनी है कीमत

एक्टर ने गुरुवार को कोविड-19 वैक्सीन लगवाई थी मगर डॉक्टरों ने इस बात को साफ किया है कि उनकी ये स्थिति वैक्सीन के कारण नहीं हुई है. अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा- एक्टर को जो अचानक से अटैक आया, वो कार्डियोजेनिक शॉक के साथ एक तीव्र कोरोनरी सिंड्रोम के कारण हुआ है. टेस्ट में ये पता चला है कि एक्टर कोरोना संक्रमित नहीं थे. बता दें विवेक ने रजनीकांत, कमल हासन, अजित, विजय, माधवन  और विक्रम संग काम किया था. माधवन की फिल्म रन उनके लिए सबसे बड़ा ब्रेक साबित हुई थी. सिनेमा में उनके योगदान के लिए सरकार ने उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा था.

http://IPL 2021 : दीपक चाहर की धारदार गेंदबाजी, CSK ने PBKS को 6 विकेट से हराया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now