আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : दीपक चाहर की धारदार गेंदबाजी, CSK ने PBKS को 6 विकेट से हराया

Published on: April 17, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. IPL 2021 के 8वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया. चेन्नई टीम 2 में से एक मैच जीतकर पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. मैच में 13 रन देकर 4 विकेट लेने वाले दीपक चाहर को मैन ऑफ द मैच चुना गया. पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में चेन्नई ने 15.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 107 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. मोइन अली ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली. उनके अलावा फाफ डु प्लेसिस ने 33 बॉल पर 36 रन बनाए. चेन्नई के ओपनर ऋतुराज (05) हालांकि जल्द आउट हो गए थे लेकिन फाफ और मोइन ने दूसरे विकेट पर 66 रन जोड़कर जीत की राह पकड़ ली.

http://वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत चावला नहीं रहे, शोक लहर

मुरुगन अश्विन ने मोइन को अर्द्धशतक से पहले कैच करा दिया. 15वें ओवर में मोहम्मद शमी ने सुरेश रैना (08) और अंबाती रायडू को लगातार दो गेंदों पर आउट किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. अगले ओवर की चौथी गेंद पर सैम करन ने चौका मारकर जीत दिला दी. पंजाब की ओर से शमी ने 2 विकेट लिए. उनके अलावा अर्शदीप और मुरुगन को भी 1-1 विकेट मिला. इससे पहले पंजाब किंग्स ने 8 विकेट गंवाकर 106 रन बनाए. टीम के लिए शाहरुख खान ने 36 बॉल पर सबसे ज्यादा 47 रन की पारी खेली. उनके बाद जे रिचर्ड्सन ने सबसे ज्यादा 15 रन बनाए. चेन्नई की ओर से दीपक चाहर ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए. सैम करेन, मोइन अली और ड्वेन ब्रावो को 1-1 विकेट मिला.

http://हिना खान पर केस करना चाहता है फैन, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now